
लंदन में आस्ताने अब्बासी के कुरआनी केंद्र का उद्घाटन
अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वैश्विक नेटवर्क "अलकफ़ील" के हवाले से,यह केन्द्र इंग्लैंड की राजधानी में धार्मिक अहलेबैत अ.की दृष्ट के अनुरूप कुरानी शिक्षा और अनुसंधान सेवाएं को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोला गया है।
हज़रत अब्बास (अ.स) के पवित्र रौज़े ने इराक भर के कई शहरों में कुरआन केन्द्रों की स्थापना की है और यह पहला कुरआनी केन्द्र पवित्र अब्बासी रौज़े से संबद्धति देश के बाहर खोला गया है।
लंदन कुरानी केन्द्र का उद्घाटन समारोह शेख "ज़ियाउद्दीन-Zubaidi" हज़रत अब्बास(अ.स)के पवित्र रौज़े में मुद्रण, व्याख्या और कुरआन विज्ञान सेंटर के निदेशक के भाषण के साथ शुरू किया गया।
उन्होंने समारोह में कहा: ऐसे केंद्र खोलने का महत्व युवा लोगों के लिए कुरान जागरूकता विकसित करने में निहित है, खासकर अगर जब कि ऐसे केंद्र इस्लाम के महान पैगंबर (PBUH) और अहलेहैत(अ.स) की सोच का पालन करते हों।
शेख-Zubaidi ने आगे आशा व्यक्त की कि यह कुरआनी केंद्र 'षक़लैन"(कुरान और इतरत) नीति पालन करने वाले और लंदन में कुरआनी मामलों के संदर्भ में ऐक सेंटर हो।
लंदन कुरानी केन्द्र का उद्घाटन समारोह भाषण के अलावा अन्यदूसरे कार्यक्रमों जैसे हज़रत अब्बास अ.के रौज़े मुसहफ़ की किताबत के चरणों के बारे में एक वीडियो फ़िल्म को दिखाना और लंदन में पवित्र रौज़े के कुरान व्याख्यान,तिलावत,वक़्फ़ व इब्तेदा तथा इतिहास के 4 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भाग लेने वालों को सराहना पत्र देना भी थे।


