
मॉरिटानिया में सीरियल यूसुफ़ पैग़म्बर(अ.स) का परसारण बंद
अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA), "Shafaqna" ने "अरबी 21» समाचार साइट के विश्लेषण के अनुसार लिखा: मॉरिटानिया में गैर सरकारी टीवी चैनल "शनक़ीत", पवित्र महीने रमजान के अवसर पर ईरानी धारावाहिक यूसुफ़ पैग़म्बर(अ.स) के प्रसारण के केवल कुछ ही दिनों बाद, आभासी दुनिया में विरोध का शिकार होगया और इसके परसारण को बंद कर दिया।
इस रिपोर्ट के अनुसार, इस टीवी चैनल से धारावाहिक यूसुफ़ पैग़म्बर(अ.स) का प्रसारण आभासी दुनिया में ऐक विरोधी कैम्पन चलाने का कारण हुआ कि जिसमें मॉरिटानिया के कई धार्मिक मुल्लाओं ने भी भाग लिया और धारावाहिक के प्रसारण को बंद करने की अपील की।
विरोध अभियान में भाग लेने वालों ने फिल्मों और धारावाहिक मे नबियों (अ.) की भूमिका के खिलाफ बात करने के अलावा यह विश्वास करते हैं कि धारावाहिक यूसुफ़ पैग़म्बर(अ.स) में कुछ मुद्दे ऐसे हैं जो शियाओं से संबंधित हैं और सुन्नियों का उन पर विश्वास नहीं है।