IQNA

पंजाब के मुस्लिमों द्वारा चर्च बनाने में वित्तीय सहायता

16:33 - June 14, 2016
समाचार आईडी: 3470485
अंतरराष्ट्रीय समूह: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ऐक गांव के मुसल्मान अपने ईसाई पड़ोसियों की मदद कर रहे हैं ताकि वे एक नया चर्च का निर्माण कर सकें।
पंजाब के मुस्लिमों द्वारा चर्च बनाने में वित्तीय सहायता

पंजाब के मुस्लिमों द्वारा चर्च बनाने में वित्तीय सहायता

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) समाचार पत्र "द इंडिपेंडेंट" द्वारा उद्धृत, इस गांव के ईसाइयों का चर्च छह साल पहले एक उग्रवादी समूह के हमले के बाद नष्ट कर दिया गया था।

दिलावर हुसैन, एक मुस्लिम दुकानदार ने कहा: कि चर्च भी भगवान का घर है। महत्वपुर्ण भगवान की पूजा है हम एक ही ईश्वर की पूजा करते हैं।

इस गांव के मुसल्मान अपने ईसाई भाइयों की छोटी आबादी के वित्तीय स्रोतों के कम होने के कारण अपनी आर्थिक स्थिति के आधार पर स्वयं के धन को चर्च का निर्माण करने के लिए दान कर दिया।

ऐजाज़ फ़ारूक़, गांव के एक मुस्लिम का कहना है: स्थानीय बगावत के बाद कोशिश कर रहे हैं कि फिर से लोगों को करीब करूं। हम ने अपने प्रयासों में वृद्धि दी है ता कि फिर से इस तरह के मुद्दों का सामना ना करना पड़े। इस चर्च का निर्माण करके हम यह बताना चाहते हैं कि हम एक समुदाय के रूप में एक साथ रह रहे है।

"गजरा” "इस गांव से निकटतम शहर है जहाँ धार्मिक क्रुर समूह ने 2009 में ईसाइयों के धार्मिक स्थानों पर हमला किया और इसके प्रभाव में कुछ लोग मारे गए या उनके घरों में जला दिया और आसपास के गांवों में 4 चर्च नष्ट कर दिए गए।

फ़र्याद मसीह,इस गांव के ऐक ईसाइ ने कहा: बचपन से प्यार और स्नेह के साथ एक साथ रह रहे थे और त्योहारों और समारोहों में भाग लेते थे। हम दु: ख और खुशी में एक साथ थे और उम्मीद है कि फिर चीजों को ना देखें।

उन्होंने कहा: इस चर्च के निर्माण योजना की घोषणा के बाद एक महीने के भीतर निर्माण का काम शुरू होगया, और इस क्षेत्र के ईसाइयों का सपना पूरा होने को है।

नऐ चर्च के निर्माण का मतलब है कि इस गांव के ईसाइयों को जरूरत नहीं है अपने Ebadi समारोह के लिऐ किराए पर जगह लें।

3506918

captcha