IQNA

ईरानी क़ारी की मस्जिद "ओलोजामी" इस्तांबुल में तिलावत

16:17 - June 15, 2016
समाचार आईडी: 3470488
अंतरराष्ट्रीय समूह: मेहदी ग़ुलामज़ादह कल, 14 जून को, पवित्र क़ुरआन की आयतों की तिलावत मस्जिद "ओलोजामी" इस्तांबुल में सुनाई।
ईरानी क़ारी की मस्जिद

ईरानी क़ारी की मस्जिद "ओलोजामी" इस्तांबुल में तिलावत

मेहदी ग़ुलामज़ादह, तुर्की के इंटरनेशनल कुरान टूर्नामेंट के चौथे संस्करण में ईरान के प्रतिनिधि ने अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के साथ बात चीत में इस ख़बर की घोषणा करते हुऐ कहा; कि कल दोपहर सूर्यास्त से आधे घंटे पहले मस्जिद "ओलोजामी" में हाज़िर हुऐ और कुरान मजीद की कुछ आयतों की क़िराअत की।

उन्होंने कहा; कि मस्जिद में सुरा fater की 15 से 35 तक और सूरा शम्स और क़द्र की तिलावत की और मेरी तिलावत आधे घंटे तक चली।

ग़ुलामज़ादह ने कहा; समारोह के शुरुआत में भक्तों की एक छोटी संख्या हाज़िर थी, लेकिन कुछ देर-बाद भक्तों से मस्जिद भर गई और नमाज़ी बहुत होगऐ।

वाणिज्य दूतावास ने कार्यक्रम समन्वित किया

तुर्की कुरान प्रतियोगिता में उपस्थित ईरानी क़ारी ने कहा; इस्तांबुल में ईरान के वाणिज्य दूतावास ने इन कार्यक्रमों के समन्वय को अंजाम दिया और इस्तांबुल में ईरानी संस्कृति के दो प्रतिनिधियों वहां मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि समारोह के अंत में मस्जिद "ओलोजामी" के न्यासी बोर्ड ने मेरी तिलावत पर मुझे धन्यवाद कहा।

"ओलोजामी" मस्जिद, इस्तांबुल में है जिसमें उस्मान (पहला उस्मानी सुल्तान)की क़ब्र है।

तुर्की अंतरराष्ट्रीय हिफ़्ज़ व क़िराअते क़ुरान टूर्नामेंट का चौथा चरण 10 जून से शुरू हो गया है और कल 16 जून तक जारी है।

शुक्रवार, 17 जून, समापन समारोह आयोजन के साथ टूर्नामेंट के विजेताओं का परिचय होगा और पुरस्कार प्रस्तुत करके सम्मानित किया जाएगा।

3507358


ईरानी क़ारी की मस्जिद


ईरानी क़ारी की मस्जिद






captcha