
म्यांमार में मस्जिद के विनाश पर एमनेस्टी इंटरनेशनल की प्रतिक्रिया
अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) इंटरनेशनल इस्लामिक समाचार एजेंसी (ऐना)के हवाले से, म्यांमार के मध्य भाग में स्थित "बागू" क्षेत्र के आसपास के गांवों में रहने वाले दर्जनों बौद्धों ने एक मस्जिद पर हमला, मुस्लिमों को क़त्ल की धमकी और मस्जिद के भागों को नष्ट किया जिस ने अंतर्राष्ट्रीय एमनेस्टी को प्रतिक्रिया देनेपर मजबूर किया गया।
' राफ़न्दी दजामान', एमनेस्टी इंटरनेशनल की पूर्व एशिया कार्यक्रम के निदेशक ने कहा: कि म्यांमार की सरकार को चाहिए कि इस मामले पर जितनी जल्दी होसके अनुसंधान और समीक्षा शुरू करे ता कि मुस्लिम अल्पसंख्यक पर हमले की गंभीरता साबित हो।
उन्होंने कहा: कि इस मुद्दे की जांच अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाने और पीड़ितों के अधिकार सुरक्षित होना चाहिए।
उल्लेखनीय है, दर्जनों उग्रवादी बौद्धों ने गुरुवार रात, 23 जून को, म्यांमार, के मध्य भाग में एक मस्जिद पर हमला किया जिसके कारण मुसलमानों ने जान बचाने की ख़ातिर एक पुलिस स्टेशन में शरण ली।
एजेंसी फ्रांस-प्रेस के साथ एक साक्षात्कार में गांव के स्थानीय अधिकारी ने कहा: कि इस हमले में मस्जिद के कुछ हिस्से नष्ट हो गऐ हैं। उन लोगं ने यहां तक कि ऐक मुस्लिम कब्रिस्तान की दीवार को भी नष्ट कर दिया। बच्चों सहित लगभग 70 मुसलमान हमले के मद्देनजर एक पुलिस स्टेशन में शरण लेने पर मजबूर हुऐ।
गांव के मुसलमानों का कहना है कि वे अपने घरों को लौटने के लिए डर रहे हैं, क्योंकि बौद्धो ने उन्हें मारने की धमकी दी है। लगभग 150 मुसलमानों गांव में रहते हैं।
प्रांत राख़ीन, म्यांमार में मुसलमानों के निवास की मुख्य जगह है कि 2012 से मुसलमानों के खिलाफ बौद्ध हिंसा की गवाह है।