
अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) "Qaf" समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि यह कुरानी प्रतियोगिता रमजान के अवसर पर इराकी लोगों के विशेष बलों के दारूल कुरआन द्वारा आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न समूहों के दर्जनों कारीयों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को इराकी लोगों के विशेष बलों के दारूल कुरआन के जिम्मेदार "अबू तहसीन अल-नज्जार" द्वारा पुरस्कार दिए ग़ए बसरा से पहला स्थान "सैय्यद अली अल-मिरयानी", वासित शहर से दूसरा स्थान "बुराक़ मुनीर"और दियाला प्रांत से तीसरा स्थान "मोहम्मद रहीम"ने हासिल किया।
यह टूर्नामेंट तीन चरणों में आयोजित किया गया था: पहला चरण इराक के दियाला प्रांत के "अशरफ कैम्प" में और दूसरा चरण "सलाहुद्दीन" प्रांत के पवित्र शहर सामरा और तीसरा और अंतिम दौर इराक की राजधानी बगदाद में आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम उपग्रह नेटवर्क "अल-मसारुल उला"पर प्रसारित हुआ था इसके मीडिया कार्यकर्ता "शेख अम्मार अल-तफ्कीकी" थे।
दूसरे राष्ट्रीय कुरआन चैम्पियनशिप के रेफरी समिति में इराक के "अब्बास अल-मिनशदावी" और इराकी "हामिद जिदान" थे।