अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) minsk.icro की जानकारी डेटाबेस के अनुसार यह शोक समारोह 6 अक्टूबर से मिन्स्क शहर के 'बैतुज़्ज़हरा" (स.) में शुरू हैं और 13 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।
बेलारूस में ईरानी कल्च्रल हाउस शोक समारोह के आयोजन में सहयोग रखता है और यह प्रोग्राम हर रात नमाज़ मग़रिब व इशा के बाद होता है।
ज़ियारते आशूरा की क़िराअत,मर्सिया ख़्वानी,नौहा ख़्नी और सीनीज़नी इस समारोह के कार्यक्रमों में है ।
अब्दुल मजीद शिफ़ाई, बेलारूस में ईरानी सांस्कृतिक परामर्श ने 6 अक्टूबर को बैतुज़्ज़हरा में भाषण दिया और इमाम हुसैन (अ.स) के सिद्धांतों के उसूलों पर ध्यान देने की ज़रूरत पर जोर देने के साथ इन बौद्धिक नींव जो कि इलाही आदेशों को बयान करते हैं के पालन की आवश्यकता का आग्रह किया।


