IQNA

कुरान के बारे में जकार्ता राज्यपाल की टिप्पणी के विरोध में विरोध प्रदर्शन

18:03 - October 15, 2016
समाचार आईडी: 3470838
अंतरराष्ट्रीय समूह: कल शाम 14 अक्टूबर को हजारों की संख्या में इंडोनेशियाई मुसलमानों ने इंडोनेशियाई राजधानी जकार्ता में राज्यपाल बासुकी तजाहाजा पुरनामा" की कुरान के बारे में टिप्पणी के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया ग़या।
कुरान के बारे में जकार्ता राज्यपाल की टिप्पणी के विरोध में विरोध प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने "अल-कुद्स अल-अरबी" के अनुसार बताया कि कुछ मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन में जकार्ता के राज्यपाल "बासुकी तजाहाजा पुरनामा" को धर्मों का अपमान करने पर सज़ा का आह्वान किया।

"बासुकी तजाहाजा पुरनामा" एक चीनी जातीय और ईसाई धर्म के अनुयायियों में से हैं और उपनाम "आहुक" है।

जकार्ता राज्यपाल ने एक बयान में कहा कि मेरे विपक्षी अगले साल इंडोनेशिया के विभिन्न भागों में जो गवर्नर चुनाव आयोजित होने वाले हैं मतदाताओं को मेरे जीतने से रोकने के लिए कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारी विरोध में नारा लग़ा रहे हैं कि"आहुक को जेल में ड़ालो।

"बासुकी तजाहाजा पुरनामा" पहले ईसाई राज्यपाल जो एक चीनी जातीय के हैं और राजधानी के राज्यपाल के रूप में मुसलमानों की बहुमत से चुने ग़ए है।

इस संबंध में जकार्ता राज्यपाल ने कुरान के बारे टिप्पणी के लिए इंडोनेशियाई मुस्लिम विद्वानों की परिषद, देश के सार्वजनिक मुसलमानों से माफी मांगी है लेकिन इस माफी से मुसलमान शांतिपूर्ण नहीं हुए हैं।

3537650

captcha