IQNA

सुन्नी आलिम: समय के याज़िदीयों से मुक़ाबला इमाम हुसैन(अ0) के प्रति समर्पण के लिए आवश्यक है

15:41 - October 16, 2016
समाचार आईडी: 3470840
अंतरराष्ट्रीय समूह: पाकिस्तानी जमात-ए-इस्लामी के रहबर और देश के सुन्नी आलिम ने कहा है कि इमाम हुसैन(अ0) का क़याम करना ज़ुल्म के खिलाफ एक दरस है इमाम हुसैन(अ0) के प्रति समर्पण के लिए समय के याज़िदीयों से मुक़ाबला करना आवश्यक है।
सुन्नी आलिम: समय के याज़िदीयों से मुक़ाबला इमाम हुसैन(अ0) के प्रति समर्पण के लिए आवश्यक है

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के अनुसार पाकिस्तानी जमात-ए-इस्लामी के रहबर और देश के सुन्नी आलिम मौलाना सिराज-उल-हक ने पेशावर की मस्जिदे "Mohammedia"में कहा कि नेता को चाहिए कि पाकिस्तान सुलह और शान्ती प्रणाली लागू करें।

उन्होंने ने इमाम हुसैन (अ0) की कुर्बानी को याद दिलाते हुए कहा कि: इमाम हुसैन (अ0) का उद्देश्य था कि समुदाय ज़ुल्म ख़त्म हो और न्याय प्रणाली लाग़ु हो।

मौलाना सिराज-उल-हक ने कहा कि इमाम हुसैन (अ0) चाहते थे कि समाज में लोकतांत्रिक प्रणाली हो ताकि लोगों पर भरोसा बाक़ी रहे।

उन्होंने कहा: कि कर्बला एक बहुत बड़ा विश्वविद्यालय है जहा अन्याय से लड़ने, इमाम हुसैन (अ0) से प्यार और यज़ीद से मुकाबले का दरस दिया जाता है।

3538128


captcha