IQNA

सन्निकटन काफिले की उपस्थित के साथ;

कर्बला में सम्मेलन "अर्बईन और इस्लामी उम्मा की ऐकजुटता" आयोजित किया गया

17:14 - November 14, 2016
समाचार आईडी: 3470930
अंतरराष्ट्रीय समूह: कर्बला में सम्मेलन "अर्बईन और इस्लामी उम्मा की ऐकजुटता" सर्वोच्च नेता के कार्यालय में सन्निकटन काफिले की उपस्थिति के साथ आयोजित किया गया ।
कर्बला में सम्मेलन

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) इस्लामी धर्मों की निकटता के लिए विश्व मंच के जनसंपर्क विभाग के हवाले से, सम्मेलन "अर्बईन और इस्लामी उम्मा की ऐकजुटता" रविवार 13 नवंबर ईरान के शिया और सुन्नी विद्वानों से मिलकर गठित सन्निकटन काफिले की भागीदारी के साथ कर्बला में सर्वोच्च नेता के दफ़्तर में आयोजित किया गया।

Hojjatoleslam najafi रूहानी, कर्बला में सर्वोच्च नेता के दफ़्तर में प्रतिनिधि ने बैठक में बोलते हुए कहा, मुस्लिम उम्मा का बुन्यादी केंद्र एकता है।

उन्होंने यह बयान करते हुऐ कि अर्बई सबसे अच्छा इस्लामी एकता का केंद्र है, कहा: शिया और सुन्नी दोनों मुसलमानों को एकता के मुद्दे पर मुस्लिम उम्मा की जरूरत के रूप में विशेष ध्यान देना चाहिए।

हुज्जतुल इस्लाम सैयद हामिद अलमुलहुदा, धर्मों की निकटता के लिए विश्व मंच में ईरानी मामलों के सहायक ने भी इस बैठक में बोलते हुऐ इस ओर इशारा किया कि सर्वोच्च नेता हमेशा अपने भाषणों में इस्लामी उम्मा की ऐकजुटता पर बल देते हैं और कहाःज़रूरी है कि हम सब मिल कर ऐक इस्लामी उम्मत बनाने के लिऐ जो हमेशा सर्वोच्च नेता के विचारों में है की कोशिश करें।

Mamousta मुस्तफ़ा मोहम्मद ख़ातमी, Oshnavieh शुक्रवार प्रार्थना के इमाम ने भी सम्मेलन में बोलते हुए इस बयान के साथ कि अहलेबैते पैगंबर (PBUH) विशेष रूप से इमाम हुसैन (अ.स)की मोहब्बत सुन्नियों के बीच में, विशेष रूप से वक्ताओं की ज़ुबानों पर कोई रहस्य नहीं है, ने कहाः कि कुर्द साहित्यिक कृतियों पर अहले बैत (अ.स) की मोहब्बत बहुत उच्च मुक़ाम रखती है जरूरत है कि इन कामों को अधिक पहचनवाया जाऐ।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि निकटता काफिला जो निकटता के लिए विश्व मंच के प्रयासों से गठित हुआ है पश्चिम अजरबैजान और दक्षिण खुरासान के प्रांतों के सुन्नी मौलवियों और कुछ हौज़ऐ इल्मियह क़ुम के विद्वानों पर शामिल इस समय इराक में पवित्र स्थलों की ज़ियारत पर है। यह काफिला पवित्र स्थानों की तीर्थयात्रा के अलावा इराक के शिया और सुन्नी विद्वानों के साथ बैठक भी करेगा।

3545838

captcha