
अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने समाचार पत्र "ओमान"के अनुसार बताया कि यह प्रतियोगिता कल सुबह ओमान के शिक्षा मंत्रालय और देश के गैर लाभ वाले स्कूलों के सहयोग द्वारा आयोजित किया गया था।
नेत्रहीन लोग़ों को हिफज़े कुरआन और उसमें ग़ौर एंव फिक्र करने के लिए प्रोत्साहित करना और दीन और दुनिया के फाएदे और नेत्रहीनों लोग़ों को प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करना प्रतियोगिता का उद्देश्य है।
रिपोर्ट के मुताबिक नेत्रहीनों कुरान प्रतियोगिता ओमान शिक्षा मंत्रालय की वार्षिक प्रतियोगिता का हिस्सा था जिसमें पाचवें,चौथे तीसरे,दुसरे,पहले पारे से हिफ्ज़े कुरआन प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
ओमान के उमर बिन ख़त्ताब नेत्रहीन केंद्र से 25 छात्रों प्रतियोगिता में भाग लिया और नौ लोग विभिन्न विषयों में अंतिम दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में चुने ग़ए लोग़ों को अप्रैल के अंत में ओमानी साशिक्षा मंत्रालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग़ लेना होग़ा।