IQNA

इंडोनेशिया में कुरान प्रशिक्षक के लिए बारहवीं प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया ग़या

15:40 - April 02, 2017
समाचार आईडी: 3471327
अंतरराष्ट्रीय समूह: इमामे हुसैन अ0 के पवित्र हरम के दारुल कुरआन की तरफ से देश की राजधानी "जकार्ता"में कुरान प्रशिक्षक के लिए बारहवीं प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया ग़या।
इंडोनेशिया में कुरान प्रशिक्षक के लिए बारहवीं प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया ग़या

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने «dar-alquran.org» जानकारी डेटाबेस के अनुसार बताया कि इस पाठ्यक्रम में जो विशेष पुरूष कुरआन शिक्षकों के लिए है जिसमें विभिन्न जनजातियों के छात्र हैं।

इमामे हुसैन अ0 के पवित्र हरम के दारुल कुरआन के प्रमुख़ मुन्तज़िर अल मंसूरी, ने इस बारे में कहा कि यह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम इमामे हुसैन अ0 के पवित्र हरम के दारुल कुरआन की तरफ से प्रशिक्षित करने और कर्मचारियों को तैयार करने के लिए आयोजित किया जाएगा इसमे पाठ्यक्रम और अभ्यास भी शामिल है।

याद रहे कि इंडोनेशिया में इमामे हुसैन अ0 के पवित्र हरम के दारुल कुरआन ने पाठ्यक्रम प्रतिभागियों के लिए सभी सुविधाओं और वस्त्र इकाई, आवास और भोजन सहित आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराता है।

बारहवीं कुरआन प्रशिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 10 दिनों के लिए इंडोनेशिया में जारी रहेग़ा।

अब तक विभिन्न शहरों और देश से 270 से अधिक कुरान प्रशिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम से पुरुषों और महिलाओं फारिग़ होकर दस्तावेज़ प्राप्त कर चुके हैं

3586287

captcha