
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने इमाम हुसैन अ0 के पवित्र हरम के सूचना डाटाबेस के अनुसार उद्धृत किया कि यह"बहारे शहादत" महोत्सव इमाम हुसैन अ0,हज़रत अब्बास अ0 के पवित्र हरम की तरफ से दुनिया भर से विज्ञान और शिक्षा विद्वानों की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा।
"बहारे शहादत" महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष सैय्यद अफ्ज़ल अल शमी ने कहा कि तेरहवें इंटरनेशनल फेस्टिवल में अधिक वोह लोग़ होंग़ें जो पिछले साल "बहारे शहादत" महोत्सव में भाग ना लिए हों।
उन्होंने कहा कि अब तक 80% "बहारे शहादत" महोत्सव के स्थापना की तैयारी हो चुकी है इस महोत्सव का ईफ्तेताह तीन शाबान इमाम हुसैन (अ0) के जन्मदिन पर किया जाएगा।
सैय्यद अफ्ज़ल अल शमी ने कहा: कि मह्फिल और कुरानी सत्र, कविता और साहित्यिक बैठकें, विभिन्न देशों के प्रकाशकों की भागीदारी के साथ विशेष रूप से महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएग़ा।