IQNA

संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि ने ज़ियोनिस्ट सेटलमेंट जारी रखने का विरोध किया

19:15 - September 26, 2017
समाचार आईडी: 3471847
अंतर्राष्ट्रीय समूह: संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा किया कि इज़राइली बस्ती तेजी से बनाई जा रही है, जबकि सुरक्षा परिषद ने कहा है कि बस्तियों के विस्तार का अंत किया जाए।
संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि ने ज़ियोनिस्ट सेटलमेंट जारी रखने का विरोध किया
इंटरनेशनल कुरान न्यूज एजेंसी(IQNA) ने un.org के मुताबिक बताया कि मध्य पूर्व के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत निकोलै म्लादेनोव ने कल कहा कि गैरकानूनी इज़रायली बस्तियां तेज़ गति से बनाई जा रही हैं,
म्लाडेनोव की टिप्पणी ज़ियोनिस्ट अधिकारी की घोषणा के बाद आई कि अगले हफ्ते 2,000 नए आवासीय इकाइयों के निर्माण को मंजूरी दे दी जाएगी।
6 हज़ार ज़ियोनिस्ट वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलेम में 230 से अधिक अवैध बस्तियों में रहते हैं जो 1967 फ़िलिस्तीन क्षेत्रों को कब्जा करने के बाद बनाया है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पिछले वर्ष प्रस्ताव पारित हुआ था कि कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में इजरायल निर्माण गतिविधियों की निंदा की जाएग़ी।

captcha