IQNA

नेब्रास्का विश्वविद्यालय में इस्लाम के नजरिए से नस्लवाद का अध्ययन

13:12 - November 04, 2017
समाचार आईडी: 3471972
अंतर्राष्ट्रीय समूह: यूएसए के नेब्रास्का प्रात के लिंकन सिटी में नेब्रास्का विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी नस्लवाद का मुकाबला करने के उद्देश्य से "नस्लीय समस्या, इस्लामी परिप्रेक्ष्य" कार्यक्रम की मेजबानी किया।
नेब्रास्का विश्वविद्यालय में इस्लाम के नजरिए से नस्लवाद का अध्ययन
इंटरनेशनल कुरान न्यूज एजेंसी (IQNA) ने dailynebraskan न्यूज एजेंसी के मुताबिक बताया कि यह कार्यक्रम 3 नवम्बर शुक्रवार को स्थानीय समय 5 से 7 बजे तक (Love) लाइब्रेरी में नेब्रास्का विश्वविद्यालय में सुन्नी अध्ययन विभाग के प्रमुख अबू इद्रिस यूसुफ वेल्स जो 20 साल पहले मुस्लिम बने थे के भाषण के साथ आयोजित किया ग़या।
यह कार्यक्रम नेब्रास्का लिंकन विश्वविद्यालय के मुस्लिम छात्र संघ द्वारा आयोजित किया ग़या जो कि सामान्य तौर पर इस्लाम पर केंद्रित था, इस्लाम पर नस्लवाद के प्रभाव, इस्लाम के दृष्टिकोण से नस्लवाद और इस्लाम के लोगों के विचार जैसे विषयों की जांच पर बातचीत हुई।
वेल्स ने दुनिया में आतंकवादी कृत्यों और हिंसा के परिणामस्वरूप समाज में मतभेदों के बारे में तकरीर किया सत्र के अंत में सवाल जवाब आयोजित किया गया।

captcha