
अंतर्राष्ट्रीय कुरान न्यूज़ एजेंसी (IQNA) ने ktvb न्यूज एजेंसी के मुताबिक बताया कि बोईज़ सिटी के मुसलमानों ने रविवार 5 नवंबर को अरबईने हुसैनी की पूर्व संध्या पर मॉरिसन पार्क से इमाम हुसैन (अ0) इस्लामिक केंद्र तक की यात्रा किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गैर-मुस्लिमों के साथ बात कर इस्लाम का सही परिचय कराना था, और प्रतिभागियों ने आतंकवाद और हिंसा के ख़िलाफ तख्तियां लिए हुए थे।
इमाम हुसैन (अ0) इस्लामिक केंद्र के सचिव आदिल काज़िम ने कहा कि बोईज़ सिटी के शिया प्रतिवर्ष इमाम हुसैन (अ0) की याद में उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ जुलूस का का आयोजन करते हैं।
उन्होंने कहा: कि "हम इस बात पर बल देना चाहते हैं कि इमाम हुसैन (अ0) का मार्ग शांति के संदेश के साथ जारी रहेगा।