IQNA

18:05 - November 28, 2017
समाचार आईडी: 3472032
नए शोध परिणामों से पता चला;

दक्षिणपूर्व एशियाई मुस्लिम महिलाओं में धार्मिक विश्वास बढ़ा है

अंतर्राष्ट्रीय पैनल: नए शोध परिणामों से पता चला है कि दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं की युवा पीढ़ी, हालांकि वैश्विक और सक्रिय हैं, धार्मिक ऐतेबार से मुस्लिम महिलाओं की पिछली पीढ़ी से अधिक पाबंद हैं।

दक्षिणपूर्व एशियाई मुस्लिम महिलाओं में धार्मिक विश्वास बढ़ा है

दक्षिणपूर्व एशियाई मुस्लिम महिलाओं में धार्मिक विश्वास बढ़ा है

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार ऐजेंसी(IQNA) समाचार फोर्ब्स द्वारा उद्धृत के अनुसार; अमेरिकन थिंक टैंक "वाल्टर थॉम्पसन" के नए शोध से पता चला कि यद्यपि दक्षिण-पूर्व एशिया में युवा मुस्लिम महिलाओं में बदलाव आ रहा है लेकिन उनकी धार्मिक मान्यताऐं अधिक मज़बूत हैं और यह मुद्दा फैशन, सौंदर्य, प्रौद्योगिकी और खाद्य उद्योग के लिए महत्वपूर्णहै

इस शोध में, 1,000 इन्डोनेशियाई और मालेज़ी मुस्लिम महिलाओं, जिनमें से ज्यादातर 18 से 39 के बीच थीं, का साक्षात्कार किया गया।

इस शोध से पता चलता हैःकि इन महिलाओं के जीवन में धर्म ऐक महत्वपूर्ण मुद्दा है और उनमें 94% का यक़ीन है कि इस्लाम उनके लिऐ बहुत महत्वपूर्ण है।

इसी तरह इस समूह का यह भी मानना है कि महिलाओं के लिऐ अब पहले से अधिक काम करने के अवसर हैं, लेकिन उनके लिए अधिक स्वतंत्रता की आवश्यकता है, और उन्हें अपने समाजों और सरकार में एक अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं के जीवन में यह बदलाव और परिवर्तन, पर्यटन, फैशन और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में इन देशों के बाजारों से लाभ उठाने का रास्ता खोल दिया है।

दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में 240 मिलियन मुसलमान हैं और इंडोनेशिया में दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है। 30 मिलियन मलेशियन जनसंख्या के साथ मुसलमानों की 60% भागीदारी है

3667742

captcha