IQNA

बहरीनी क्रांतिकारी गार्डस ने ईसा कसिम की स्थिति के बारे में चेतावनी दिया है

16:29 - December 01, 2017
समाचार आईडी: 3472043
अंतर्राष्ट्रीय समूह: बहरीनी क्रांतिकारी बलों ने चेतावनी दी है कि अयातुल्ला ईसा कसीम के स्वास्थ्य के लिए कोई भी नुकसान हुआ तो उसके खतरनाक नतीजे होगें।
बहरीनी क्रांतिकारी गार्डस ने ईसा कसिम की स्थिति के बारे में चेतावनी दिया है
अंतर्राष्ट्रीय कुरान न्यूज एजेंसी (IQNA) ने मनामा पोस्ट के मुताबिक बताया कि बहरीनी क्रांतिकारी बलों ने एक तत्काल वक्तव्य में एक बयान जारी करते हुए कहा है: कि बहरीनी सरकार और उसके अमेरिकी, ब्रिटिश और सऊदी समर्थक जो अयातुल्ला ईसा कसीम के जीवन के लिए जिम्मेदार हैं।
14फरवरी गठबंधन, अल-वाफ़ा अल-इस्लामी,उल-हक़ और ख़लास इस्लामी आंदोलन द्वारा जारी एक वक्तव्य में बहरीन के लोगों से अयातुल्ला ईसा कसीम का साथ देने के लिए मुक्त रात नामी रैली में शामिल होने के लिए कहा गया है।
बहरीन की क्रांतिकारी गार्ड्स ने बहरीन सरकार से शेख ईसा कसीम की क्रूर दुश्मनी को समाप्त करे और स्वतंत्र रूप से मुलाकात और इलाज के लिए अनुमति दी जाए।
बहरीन के प्रदर्शनकारियों ने भी इस बयान में चेतावनी दी है कि : "हम हर तरह क़ानूनी उपायों को जारी रखेंगे ताकि हम बहरीनी लोगों के कानूनी अधिकार को पुनर्स्थापित कर सकें, जिन्हें अपनी नियति का निर्धारण अपनी राजनीतिक व्यवस्था का चयन करना चाहिए।

captcha