इंटरनेशनल कुरान न्यूज एजेंसी (IQNA) ने इंटरनेशनल अल-कफील वेबसाइट के मुताबिक बताया कि यह महोत्सव हर साल हरमे हज़रते इमाम हुसैन अ0 और हरमे हज़रते अब्बास अ0 की तरफ से हर साल हज़रते इमाम हुसैन अ0 और हज़रते अब्बास अ0 हज़रते इमाम सज्जाद अ0 की तरफ से आयोजित किया जाता है।
यह महोत्सव इराक और दुनिया के अन्य देशों के विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक, कुरानी और शैक्षणिक लोग़ो की उपस्थिति के साथ आयोजित किया जाता है जिसमें विभिन्न कार्यक्रम जैसे पुस्तक प्रदर्शनी, उन्स बा क़ुरआन,वैज्ञानिक और अनुसंधान, साहित्यिक जैसे बैठक शामिल है।
इसी संबंध में महोत्सव के आयोजक की स्थायी समिति ने एक बैठक इस धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच के उद्देश्य आयोजित की है।
हरमे हज़रते अब्बास अ0 के बौद्धिक और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के उप प्रमुख और महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य सैय्यद अक़ील यासीरी ने कहा कि चौदहवीं अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव "बहारे शहादत" ऐसी स्थिति में आयोजित की जारही है जबकि दाइश का ख़ातमा हो चुका है और यह महोत्सव इस नारे के साथ "हुसैन का नाम लेकर जंग़ करते हैं और फत्वे के माध्यम से कामयाब होते हैं" आयोजित किया जाएग़ा।
3679214