IQNA

मिस्र के एक अंधे बच्चे द्वारा दो भाषाओं में कुरान के अनुवाद को हिफ्ज़ किया

17:58 - April 01, 2018
समाचार आईडी: 3472408
अंतर्राष्ट्रीय समूहः मिस्र के एक अंधे बच्चे द्वारा दो भाषाओं अंग्रेजी और फ्रांसीसी में कुरान के अनुवाद को हिफ्ज़ करने में सफल रहा।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी(IQNA) ने अल-वतन इलेक्ट्रॉनिक अख़बार के मुताबिक बताया कि मिस्र के सबसे कम उम्र अंधे बच्चे अब्दुल्ला अम्मार मोहम्मद सैय्यद ने दो भाषाओं अंग्रेजी और फ्रांसीसी में कुरान के अनुवाद को हिफ्ज़ कर लिया है।
उसने अपने पिता के प्रोत्साहन के साथ और दो निजी शिक्षकों की सहायता से अंग्रेजी और फ्रेंच दोनों में कुरान के अर्थ को संरक्षित करने में कामयाब रहा है।
मिस्र के इस अंधे बच्चे ने 25 वें अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबले में जो पिछले हफ्ते आयोजित हुआ था मिस्र के एंडोमेंट्स के मंत्री मोहम्मद मुख़्तार जुमा द्वारा सम्मानित किया ग़या था।
इसी तरह शेख अल-अजहर अहमद तैय्यब ने इस बच्चे का दो साल पहले अध्ययन के लिए पीएचडी स्तर तक करने के लिए पुरा ख़र्च दिया था।
3702522

captcha