IQNA

मिस्र के दो अंधे जुड़वां और हिफ्ज़े कुरान+फोटो

16:00 - June 02, 2018
समाचार आईडी: 3472583
अंतर्राष्ट्रीय समूहः मिस्र के बहन और भाई "खालिद और खोलुद" जो 13 वर्ष के हैं और उनमें से प्रत्येक ने कुरान के 10 पारे हिफ्ज़ किया है।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी(IQNA) ने सदाए अल-बलद न्यूज साइट के मुताबिक बताया कि 13 वर्षीय मिस्र के नौजवान खालिद महमूद हेजाज़ी, और उनकी अंधी बहन खोलुद मिस्र के कुफार अल-शेख प्रांत के "इस्हाका" गांव में पैदा हुई थीं, और अब तक प्रत्येक ने कुरान के 10 पारे हिफ्ज़ किया है।
इस मिस्री किशोर ने कहा कि वह एक साल में पूरा कुरान हिफ्ज़ कर लेग़ा,उन्होंने कहा मैं "शेख मोहम्मद सिद्दीक मिशावी, शेख मुस्तफा इस्माईल और महमूद खालिद हसरी की तिलावत सुन कर में मुझे रूचि है, मैं भविष्य में कोशिश कर एक अछ्छा कारी और इमामे जमाअत और ख़तीब बन सकता हूं।
खोलुद जो अपने भाई की तरह अपनी आख़ की रोशनी से वंचित है, अपने जुड़वा भाई के साथ कुरान के 10 पारे को हिफ्ज़ करने में सक्षम है, और इस समय "अल-नुर और अमल" विशेष शिक्षा विद्यालय में है, और यह संभव है कि पुरे कुरान को हिफ्ज़ करें।
3719671

captcha