IQNA

छोटे बच्चों को कुरान पढ़ाने के लिए कुवैती ग्रीष्मकालीन दौरा

17:18 - June 29, 2018
समाचार आईडी: 3472657
अंतर्राष्ट्रीय समूहः कुरानिक एसोसिएशन ऑफ अल-मनाबिर, कुवैत, एंडोमेंट अफेयर्स मिनिस्ट्री और देश के इस्लामी मामलों के मंत्रालय के सहयोग से ग्रीष्मकालीन दौरा "अलग़िलमान" 4 से 9 साल के युवा लोगों को कुरान और अरबी पढ़ाने लिए रख़ा ग़या है।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी(IQNA) ने enferaad.com न्यूज साइट के मुताबिक बताया कि कुरानिक एसोसिएशन ऑफ अल-मनाबिर के डिप्टी चेयरमैन मोहम्मद शत्ती ने कहा यह दूसरा ग्रीष्मकालीन दौरा है जो रविवार 1 जुलाई को शुरू हो रहा है और 9 अग़सत तक जारी रहेग़ा।
उन्होंने कहा कि यह कोर्स रविवार से गुरुवार तक दो घंटे के लिए तक चलता है, और छोटे बच्चों और 4 से 9 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष होता है।
उन्होंने कहा कि सादुल्ला क्षेत्र में मस्जिद मुल्ला रशीद अल-सक़र और "अब्दुल्ला मुबारक" क्षेत्र में मस्जिदे "गजील अवज़ अल बखीत" जैसे केंद्रों बच्चों की शिक्षा होती है।
3726195

captcha