IQNA

हाजीयों के बीच ज़मज़म पानी की 7 मिलियन बोतलें वितरित की जाएंगी

16:39 - August 06, 2018
समाचार आईडी: 3472773
अंतर्राष्ट्रीय समूह:इस साल हज के दौरान, हाजीयों के बीच7,500,000 ज़मज़म पानी की बोतलें ज़मज़म के चशमें से निकाल कर हाजीयों के बीच वितरित की जाएंगी ।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी(IQNA) ने अरब न्यूज साइट के अनुसार बताया कि मुज्तमए ज़मज़म, को वितरित करने के लिए जिम्मेदार बनाया ग़या है।
मक्का और जेद्दाह शहरों में तीर्थयात्रियों को ज़मज़म पानी मुहैया कराया जाता है जो सऊदी अरब आते हैं या हज समारोहों के बाद अपने देशों में लौटते हैं तो उनको दिया जाता है।
अधिकारियों ने बताया कि इन दो शहरों में 130 से ज्यादा लोग इस परियोजना में शामिल हैं।
पिछले साल हाजीयों के बीच ज़मज़म पानी की 3 मिलियन बोतलें वितरित की गई थीं।
उल्लेखनीय है कि ज़मज़म काबा के पास स्थित है और साल भर तक लाखों तीर्थयात्रि पानी पीते हैं।
3736436

captcha