IQNA

करबाला में अंतर्राष्ट्रीय "तरातीले सज्जादीया" उत्सव के उद्घाटन का विवरण

16:15 - October 06, 2018
समाचार आईडी: 3472949
अंतर्राष्ट्रीय समूहः "तरातीले सज्जादीया" के नाम से पांचवां अंतर्राष्ट्रीय इमामे सज्जाद (अ0) उत्सव समारोह इराक के करबाला में इमामे हुसैन के हरम के सहन में अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप के महाद्वीपों के लोग़ों की मौजुदग़ी में शुरू किया ग़या।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआनी समाचार एजेंसी (IQNA) ने हरमे इमाम हुसैन अ0 के न्यूज साइट के अनुसार बताया कि पांचवां अंतर्राष्ट्रीय "तरातीले सज्जादीया" उत्सव हरमे इमाम हुसैन अ0 द्वारा इमाम जैनल-एबेदीन (अ0) की शहादत की सालगिरह पर कल दोपहर 5 अक्टूबर को आयोजित किया गया था।
इस उत्सव में संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, मॉरिटानिया, मिस्र, सूडान, नाइजीरिया, आइवरी कोस्ट, घाना, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, लेबनान, सऊदी अरब, ओमान, जॉर्डन और पाकिस्तान से धार्मिक और मीडिया व्यक्तित्व शामिल हैं।
पांचवें अंतर्राष्ट्रीय "तरातीले सज्जादीया" उत्सव के निदेशक जमाल अल-दीन शहरिस्तानी ने कहा: कि यह "उत्सव" रेसालए होकुक़, शांतिपूर्ण एकीकरण के सच्चे सिद्धांतों "के नारे के साथ इमाम जैनल-एबेदीन (अ0) की शहादत की सालगिरह पर आयोजित किया जारहा है जो तीन दिनों तक चलेग़ा।
उन्होंने कहा कि इराकी धार्मिक मरजे के प्रतिनिधियों और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के प्रतिनिधि, कविता, लघु कथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा और फोटो-उत्सव प्रतियोगिता (विशेष रूप से अरबईन पैदल चलना और हरमे इमाम हुसैन अ0 द्वारा नुमाईश के प्रदर्शन, उत्सव का उद्घाटन था।
शहरिस्तानी ने कहा: कि अनुसंधान मीटिंग्स, लेखन कार्यशालाएं,नुमाईशनामा, फोटो प्रतियोगिता और लघु कहानी प्रतियोगिता प्रदर्शन के 5 वें अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के अन्य कार्यक्रमों में से है।
उल्लेखनीय है कि छोटी कहानीयां और फोटो प्रतियोगिता लेबनान, सीरिया, ईरान, इराक, बहरीन, अर्जेंटीना, ब्राजील और फ्रांस से 900 प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ हुई थी।
3752970

captcha