
अंतर्राष्ट्रीय कुरआनी समाचार एजेंसी (IQNA) भारत के अनुसार बताया कि पैगंबर मुहम्मद (स0) के निधन और इमाम हसन मुज्तबा (अ0) और इमाम रजा (अ0) की शहीदता के अवसर पर नई दिल्ली में ईरानी इस्लामी गणराज्य के संस्कृति घर की तरफ से (6 से 8 नवंबर) तक शोक समारोह आयोजित किए जाएंगे।
भारत के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामनई के नुमाइन्दे हुज्जतुल इस्लाम महदवी पुर इमाम हसन मुज्तबा (अ0) की शख़सीयत और हुज्जतुल इस्लाम अब्बास पसन्दीदा पैगंबर मुहम्मद (स0) के नैतिकता और हुज्जतुल इस्लाम मस्ऊद अज़रबैजानी इमाम रजा (अ0) के अख़्लाक़ी तरबीयती सीरत के विषय तकरीर करेंग़ें।
दिल्ली में ईरान के इस्लामी गणराज्य के संस्कृति घर के अनुसार हुज्जतुल इस्लाम अब्बास पसन्दीदा और हुज्जतुल इस्लाम मस्ऊद अज़रबैजानी मनोविज्ञान के प्रोफेसर हैं, जो 7और 8 नवंबर को शोक कार्यक्रम की शुरुआत से पहले इसी स्थान पर डेढ़ घंटे टेलीफोन और उपस्थिति पर सलाह प्रदान करेंग़े।
3761743