IQNA

छह साल की लड़की, संयुक्त अरब अमीरात की सबसे छोटी हाफिज़े कुरान + फोटो

20:40 - June 27, 2019
समाचार आईडी: 3473714
अंतरराष्ट्रीय समूहः "मीसम याहया मोहम्मद", अमीरात लड़की है जो अभी तक स्कूल नहीं गई है और पढ़ी-लिखी भी नही है, पूरे कुरान को हिफ्ज़ करने में कामयाब रही है।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी (IQNA) ने अमीरात के अल-ख़लीज समाचार पत्र के अनुसार बताया कि वह छह साल की है और संयुक्त अरब अमीरात की सबसे छोटी हाफिज़े कुरान के नाम से मशहुर हुईं।
इस इमरती के बच्चे की माँ का कहना है कि जब वह तीन साल की थी, तो उसने शारजाह की कुरान और सुन्नत बैठकों में भाग लेकर कुरान को याद करना शुरू किया था और अब वह पूरी कुरान की हाफिज़ बन ग़ई है।
उन्होंने कहा: कि "मेरी बेटी, जब तीन साल की थी, उसने कुरान के दो पारे को याद कर लिया था और अमीरात में शेख़ ज़ाएद कुरान प्रतियोगिता में भाग लिया और सातवें स्थान पर पहुंची।
3822455

captcha