IQNA

अमीरात के अजमान में राष्ट्रीय कुरान पुरस्कार प्रतियोगिता में 2137 प्रतिभागी

14:04 - December 17, 2019
समाचार आईडी: 3474247
अंतर्राष्ट्रीय समूहः संयुक्त अरब अमीरात भर से 2137 प्रतिभागियों का अजमान में 13 वीं राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता के पुरुष और महिला डिवीजनों में मुक़ाबला करेंग़े।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी (IQNA) ने ajmannews समाचार एजेंसी के अनुसार बताया कि  संयुक्त अरब अमीरात के अजमान में कुरान सेवा केंद्र के ज़रीयह प्रतियोगिता का प्रारंभिक चरण शनिवार 14 दिसंबर से शुरू होगा और 9 जनवरी तक चलेगा।

13 वीं कुरान राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में, अजमान पुरस्कार में अल-रशीदी जिले में शेख राशिद बिन हामिद अल-नईमी मस्जिद में प्रतिस्पर्धा करने वाले  प्रतिभागी में 901 पुरुष और 2137 महिलाएं शामिल हैं।

पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष अधिक लोकप्रियता हासिल करने वाला अमीरात का अजमान पुरस्कार 10 वर्गों और आयु वर्गों में आयोजित किया जा रहा है।

3864715

captcha