अनातोलिया न्यूज एजेंसी के अरब सेक्शन के अनुसार,वर्ल्ड यूनियन ऑफ मुस्लिम स्कॉलर्स के महासचिव अली क़ुर्रह दाग़ी ने रविवार 1 मार्च को कोरोनरा रोग की व्यापकता और तीर्थ यात्रियों में इस बीमारी के लग जाने की संभावना व हज समारोह में भीड़ का हवाला देते हुए एक फ़तवा जारी किया जिसमें अस्थायी रूप से हज और उमरह तर्क करने की अनुमति दी है।
क़ुर्रह दाग़ी ने इस फ़तवे को करोना वायरस पर एक विस्तृत फतवा जारी करने के तहत, जिसमें इस बीमारी के साथ कैसे निपटा जाऐ और कई लोगों के जीवन के लिऐ खतरा होने के बावजूद, जारी किया।
क़ुर्रह दाग़ी के फतवा में कहा गया है: यह स्पष्ट है कि विशेषज्ञों द्वारा घोषित एक महामारी या अत्यधिक संदिग्ध प्रकोप के समय, कई तीर्थयात्री, या उनमें से कुछ, भीड़भाड़ के कारण संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए यह अस्थायी रूप से उमरह या तीर्थ यात्रा के आयोजन को इस हद तक कि भ्रष्टाचार पैदा न करे प्रतिबंधित करने की अनुमति है ।
उन्होंने अपने फ़तवे में यह भी कहा: फ़क़ीह लोग एक समय में तीर्थयात्रा छोड़ने की अनुमति के बारे में जब रास्ते की कठिनाई का डर हो तो एकमत होते हैं । यहां तक कि हज करने की इस्तेताअत भी सुरक्षा के अलावा सुरत में नहीं साबित हो सकती है। इस कारण से, महामारी हज और उमराह को छोड़ने का एक बहाना है, बशर्ते कि बीमारी फैलने का डर हज और उमराह प्रचलन के कारण हो।
क़ुर्रह दाग़ी ने आगे बतायाः यदि हज या उमरह आयोजित हो, तो जिन देशों में यह बीमारी व्यापक है, उन्हें अपने लोगों को तीर्थयात्रा करने से रोकना चाहिए ताकि अन्य तीर्थयात्रियों में बीमारी फैलने का डर न हो।
स्मरण करो, गुरुवार को, सऊदी अरब अधिकारियों ने घोषणा की कि कोरोना की बीमारी को रोकने के लिए देश में उमरह करने वालों के प्रवेश को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। उमरह का निलंबन रमजान के पवित्र महीने तक जारी रहेगा।
क़ुर्रह दाग़ी ने शुक्रवार की नमाज न पढ़ने के बारे में भी कहा: महामारी के समय शुक्रवार की नमाज़ और जमाअत को छोड़ने की अनुमति है क्योंकि आशंका है कि अन्य लोग संक्रमित हो जाएंगे, बशर्ते कि यह भय वास्तव में मौजूद हो और केवल एक भ्रम न हो। जब तक बीमारी नहीं फैलेगी, मस्जिद के दरवाजे बंद करने की अनुमति नहीं है, और सरकार या स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों और विश्वविद्यालयों को आदेश जारी किए जाने पर मस्जिदें भी बंद हो सकती हैं।
कोरोना वायरस पहली बार 12 दिसंबर 2019 को चीन के वुहान में फैला था, और अब तक 60 से अधिक देशों को प्रभावित किया है। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 89,000 लोग संक्रमित हुए हैं और 3,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
3882560