IQNA

मस्जिदे हराम में कोरोना बीमारी से बचने के लिए सिफारिशें को दिखाया जारहा है

15:35 - March 04, 2020
समाचार आईडी: 3474514
तेहरान (IQNA) सऊदी अरब में कोरोना के प्रसार का मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य उपायों के एक हिस्से के रूप में, वायरस के लिए प्रतिबंधात्मक सिफारिशों को तीर्थयात्रियों के लिए मस्जिदे हराम में दिखाया जारहा है।

अल-यौम अल-साबेअ के अनुसार मस्जिदे हराम और मस्जिदे नबवी स0 के महानिदेशालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से कोरोना बीमारी की रोकथाम के लिए प्रमुख शहरी टेलीविज़न पर प्रदर्शित किया जारहा है।
मस्जिद महानिदेशालय और मस्जिदे नबवी ने भी दिन में चार बार सभी खाली कालीनों को धोने की सूचना दी है।
इसी तरह 13500 कालीन नमाज़ के लिए विशिष्ट स्थानों पर लग़ाए जाते हैं।
मस्जिदे हराम के कालीन सफाई विभाग के निदेशक जाबिर बिन अहमद विदआनी ने कहा: कि "मस्जिद के वातावरण को निष्फल करने और प्रार्थना क्षेत्रों और कालीनों की सफाई का काम नियमित रूप से सफाई के सर्वोत्तम तरीकों के साथ किया जाता है।
3883204
captcha