कोविड19 वायरस दुनिया भर के कई देशों को अपना शिकार बना चुका है और इसी तरह क़ुर्बानी ले रहा है,यह वायरस हाल ही में कुछ देशों में अधिक प्रचलित हो गया है और इसके मुक़ाबले में, चीन, जो वायरस से निपटने वाला पहला देश था, अब बेहतर स्थिति में है।
निम्नलिखित विभिन्न देशों में नवीनतम घटनाओं और कोरोना वायरस के खिलाफ उनकी स्थिति की यह रिपोर्ट है:
अफ़गानिस्तान को चीनी मदद
अफ़गान वित्त मंत्रालय ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि चीनी राजदूत ने कहा कि अप्रैल के शुरू में उनका देश अफ़गान सरकार को 10000 कोरोना परीक्षक, दो एयर कंडीशनर और दो ऑक्सीजन जनरेटर प्रदान करेगा।
इसी तरह इस मंत्रालय के अनुसार, चीनी कंपनी अलीबाबा अफ़गानिस्तान की सहायता के लिए ऐक लाख मास्क और 20000 कोरोना डिटेक्टर भेजने के लिए तैयार है। कंपनी के संस्थापक ने कल अफगानिस्तान और कई अन्य एशियाई देशों को आपातकालीन सहायता पैकेज भेजे हैं।
भारत में क्वारंटाइन
भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश से होम संगरोध की घोषणा की गई थी।यह निर्णय दो दिनों के लिऐ और कल तक किया गया है।
कोविद 19 से संक्रमित लोगों की संख्या 341 थी, जिनमें से 23 ठीक हो गए और 4 लोगों की मृत हो गई है।इसी संदर्भ में सार्वजनिक परिवहन, हवाई यात्रा और रेल यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
भारतीय निर्देशक का सील किया पत्र
भारतीय विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर को एक पत्र में, भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक अकबर खान ने दुनिया और ईरान में कोरोनोवायरस के प्रकोप का जिक्र करते हुए जोर दिया कि अमेरिकी अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों के कारण, ईरान भी अपने वित्तीय संसाधन का वैध व्यापार के लिए उपयोग करें, और इसलिए भारत को प्रतिबंधों को कम करने में ईरान का समर्थन करना चाहिए।
इस भारतीय निदेशक ने इस बयान के साथ कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी अनुचित प्रतिबंध दुनिया के किसी देश पर लगाए गए अधिकांश प्रतिबंधों में सबसे गंभीर प्रतिबंध हैं,कहाः यह स्थिति ईरान के काम को कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए कठिन बना देती है, और यहां तक कि ईरान, अपने वित्तीय संसाधन का वैध व्यापार यहां तक कि दवाएं और चिकित्सा उपकरण खरीद के लिए उपयोग नहीं कर सकता है। ।
उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों का विरोध करने वाले देशों को भी अमेरिकी अमानवीय प्रतिबंधों को मानने के लिए मजबूर किया गया है।
अपने पत्र में, अकबर खान ने जोर दिया कि भारत को अपने सिद्धांतों और शिक्षाओं के आधार पर मनुष्यों के विरुद्ध अन्याय से निपटना चाहिए और मनुष्य के लिए समानता का प्रयास करे और इसलिए इस देश को इस स्थिति में ईरान का समर्थन करना चाहिए ता कि ईरान के खिलाफ अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों में समीक्षा करे और इन प्रतिबंधों नें कमी हो।
3886943