IQNA

न्यूयॉर्क की मॉर्गन लाइब्रेरी में तीन ऐतिहासिक कुरान का संरक्षण + फोटो

16:05 - May 02, 2020
समाचार आईडी: 3474703
तेहरान (IQNA) लाइब्रेरियन के ट्विटर पेज ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में मॉर्गन लाइब्रेरी में तीन ऐतिहासिक कुरान के पन्नों की तस्वीर पोस्ट की।

अल-यौम अल-साबेअ के अनुसार, इन कुरानों को न्यूयॉर्क के मॉर्गन संग्रहालय और पुस्तकालय में रखा गया है, और उनमें से एक 440 साल पहले का है।
 
इनमें से एक क़ुरान में सूरऐ हम्द है और यह 1580 ईस्वी से संबंद्धित है और इसे ईरान के शीराज़ शहर से मॉर्गन लाइब्रेरी में स्थानांतरित किया गया था।
 
अन्य दो संस्करणों में कुरान, सूरऐ इज़राइल का एक पृष्ठ शामिल है, जो 1832 में उस्मानी सरकार से संबंद्धित है और ग्रीन कुरान 1800 ईस्वी से भारत के कश्मीर से संबंद्धित है ।
 
मॉर्गन संग्रहालय और पुस्तकालय दुनिया के सबसे बड़े कलात्मक, साहित्यिक, संगीत और ऐतिहासिक खजाने में से एक है, और इसमें मध्य युग से लेकर बीसवीं शताब्दी तक की कई दुर्लभ किताबें, पांडुलिपियां और मूल पेंटिंग शामिल हैं।
 
इस लाइब्रेरी की स्थापना 1906 में जीपी मॉर्गन के निजी घर में हुई थी, जो दुनिया के सबसे शक्तिशाली और अमीर व्यापारियों में से एक था और अमेरिकी इतिहास में एक प्रमुख निवेशक था, और 1966 में न्यूयॉर्क के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक बन गया।
 3895364

 
captcha