IQNA

गुटेरेस ने कोरोना के बहाने मुसलमानों को परेशान करने के खिलाफ चेतावनी दी

16:11 - May 08, 2020
समाचार आईडी: 3474722
तेहरान(IQNA),संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मुसलमानों पर हमला करने और कोरोना महामारी के प्रकोप के बहाने उन्हें परेशान करने के खिलाफ़ चेतावनी दी है और नफ़रत के साथ मुकाबला करने और गरिमा और इज़्ज़त के आधार पर एक दूसरे के साथ लोगों से संबंद्ध की आवश्यकता पर जोर दिया।
अनातोलियन न्यूज एजेंसी के अरबी अनुभाग के अनुसार, रिकॉर्ड किए गए संदेश में, एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोनोवायरस के कारण होने वाले अभद्र भाषा से निपटने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सड़कों और साइबर स्पेस में विदेशियों के साथ दुश्मनी की भावना तेज हो गई है और इस महामारी के फैलने से झुंझलाहट में मुस्लिमों को हमलों और उत्पीड़न के लिए निशाना बनाया जारहा है।
 
उन्होंने दुनिया के लोगों से आह्वान किया कि वे जहां भी हों, नफ़रत का मुक़ाबला करें और एक दूसरे के साथ सम्मान और गरिमा के आधार पर मामला करें और एकजुटता के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिऐ अवसर को ग़नीमत शुमार करें।
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इसी तरह मीडिया और सोशल नेटवर्क से आह्वान किया कि नस्लवाद और महिलाओं के खिलाफ घृणा को उकसाने वाली सामग्री और अन्य हानिकारक सामग्रियों को प्रसारित करने में सतर्कता बरतें और होश्यार हों और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनं के अनुसार कार्य करें।
 
कोरोनावायरस के पीड़ितों के लिए "वर्ल्डोमीटर" विशेष वेबसाइट के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह तक दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 3,917,627 तक पहुंच गई है, जिनमें से 270,721 की मृत्यु हो गई है और 1 मिल्युन,344 हज़ार से अधिक लोग ठीक हुऐ हैं।
 3897256

captcha