
मरयया न्यूज़ के अनुसार; इराक़ के धार्मिक अधिकारियों में से एक, शेख़ मेहदी अल-खालसी इराक़ी धार्मिक अधिकारियों में से ऐक ने बगदाद और अन्य इराकी शहरों के मेडिकल कर्मचारियों के एक सामूहिक सवाल का कोरोना के प्रकोप के संदर्भ में प्लाज्मा दान पर जवाब दिय।
इस सामूहिक सवाल में, धार्मिक प्राधिकरण से पूछा गया था कि दान देने का किया हुक्म है और प्लाज्मा दान करने से इनकार का कक्या कारणम है जबकि दुनिया कोरोना से जूझ रही है? और जबकि इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय मरीजों का इलाज करने के लिए बड़ी रक़म खर्च कर रहहा है, तो उनमें से कुछ उपचार के बाद प्लाज्मा दान करने के लिए $ 1,000 या $ 2,000 मांगते हैं। इस अमल पर क्या हुक्म है?
इसके जवाब में, शेख़ मेहदी अल-ख़ालसी ने कहा कि वर्तमान स्थिति में, प्लाज्मा दान एक धार्मिक और नैतिक दायित्व है यदि यह दाता के लिए हानिकारक नहीं है। यदि दाता को धन की आवश्यकता है, तो अधिकारियों और परोपकारी लोगों को दाता को उचित राशि का भुगतान करना होगा।
इसी तरह इराकी धार्मिक प्राधिकरण के एक व्याख्याता अयातुल्ला मोहम्मद तक़ी ने कुछ रोगियों द्वारा प्लाज्मा दान करने से इनकार करने या बदले में पैसे मांगने के सवाल के जवाब में कहा: "कोई भी अममल जो कोरोना से पीड़ित लोगों के जीवन में मदद करता है, बहुत बड़ा इनाम(अज्र) रखता है।
इस धार्मिक प्राधिकरण के फ़तवे के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति का जीवन प्लाज्मा प्राप्त करने पर निर्भर है, तो उसका दान वाजिबे किफ़ाई है और या, कुछ मामलों में, ऐनी हो जाऐगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्लाज्मा दान के लिए धन प्राप्त करना मना नहीं है।
3903561