
अनातोली के अनुसार, कल (रविवार)को हज़ारों पाकिस्तानियों ने यूएई और ज़ायोनी शासन के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए समझौते के खिलाफ, दूतावास के सामने विरोध किया।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, रावलपिंडी, पेशावर, क्वेटा, फैसलाबाद, मुल्तान, हैदराबाद और अन्य दर्जनों शहरों के लोगों ने क़ुद्स पर कब्जे वाले शासन के साथ समझौता करने का विरोध किया।
पाकिस्तानी सांसद और जमात-ए-इस्लामी के नेता सिराजुल हक़ के नेतृत्व में रावलपिंडी में हजारों लोगों ने रैली की। पार्टी ने आज फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता में फिलिस्तीन दिवस का नाम दिया।
शहर में प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर उठाऐ थे जिन पर यह नारे लिखे थे कि इजरायल के लिए मौत, यूएई का इजरायल के साथ समझौता अमेरिकी दबाव में अस्वीकार्य है, और पाकिस्तान फिलिस्तीनियों के पक्ष में है।
सिराजुल हक़ ने पाकिस्तानी सरकार से इस मुद्दे पर ताजा घटनाक्रम की समीक्षा करने के लिए इस्लामिक सहयोग संगठन के एक आवश्यक बैठक का अनुरोध किया।
3917002