
इकना ने आनातुली समाचार एजेंसी के अनुसार बताया कि, फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों ने सोमवार (18 अगस्त) को एक प्रदर्शन के दौरान यूएई सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने इस सौदे की निंदा करते हुए तख्तियों को पकड़े हुए थे जिस पर लिख़ा था "इतिहास कभी भी गद्दारों को माफ नहीं करेगा" और "क़ुद्स फिलिस्तीन की राजधानी है।
प्रदर्शनकारियों में से एक असद कनआन ने कहा, कि "इस समझौते से मध्य पूर्व में इजरायल को और अधिक अधिकार मिलेंगे। लेकिन फिलिस्तीनी लोगों के अधिकार कहाँ हैं? यही समस्या है।
उन्होंने कहा: कि "यह आवश्यक है कि समझौते या किसी अन्य कार्रवाई में फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों को जल्द ही मान्यता दी जाए।
पिछले गुरुवार (13 अगस्त) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त अरब अमीरात और ज़ायोनी शासन के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए एक समझौते की घोषणा की थी।
फिलिस्तीनी समूहों की कड़ी प्रतिक्रिया के साथ समझौता की मुख़ालिफत हमास, फतह और इस्लामी जिहाद के साथ-साथ दुनिया के अन्य देशों ने किया।
3917262