IQNA

फिलिस्तीनी मुद्दे का समर्थन जारी रखेगें कुवैत के नये नरेश

23:08 - October 01, 2020
समाचार आईडी: 3475192
तेहरान (IQNA) कुवैत के नये नरेश ने कुवैत द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन के जारी रहने पर बल दिया है।

कुद्स प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार नोवाफ अल अहमद अलजाबिर अस्सबाह ने गुरुवार की सुबह हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माईल हनीया से टेलीफोनी वार्ता में कहा कि कुवैत इस्लामी राष्ट्र के महत्वपूर्ण मुद्दों विशेषकर फिलिस्तीनी मुद्दे के प्रति वफादार रहेगा।

कुवैत के नये नरेश ने कहा कि वह फिलिस्तीन के मुद्दे में कुवैत के दिवंगत नरेश सबाह अल अहमद अलजाबिर अस्सबाह की राह जारी रखेंगे।

इस टेलीफोनी वार्ता में इस्माईल हनीया ने फिलिस्तीन के समर्थन के प्रति कुवैत के दिवंगत नरेश के रुख का उल्लेख किया Q.A.

parstoday

captcha