तेहरान (IQNA) हालांकि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण केवल इराक़ी नागरिकों की भागीदारी के साथ ही इस वर्ष अरबईने हुसैनी मार्च आयोजित किया जारहा, लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी नजफ़ अशरफ़ में इमाम अली (अ.स) का पवित्र रौज़ा अहलेबैत (अ.स) के स्कूल के प्रेमियों की मेजबानी कर रहा है। जो कर्बला के रास्ते में पैदल जारहे हैं।

आस्ताने अलवी समाचार वेबसाइट के अनुसार, कई इराकियों, विशेष रूप से इराक़ के दक्षिणी प्रांतों से कर्बला जाने वाले अरबईने हुसैनी के तीर्थयात्री सबसे पहले नजफ़ अशरफ़ में इमाम अली(अ.स.) के पवित्र रौज़े की ज़ियारत करने जाते हैं।
आस्ताने के अरबईन तीर्थयात्री सेवा मुख्यालय के एक सदस्य, फ़ातेह अल-करमानी ने कहा: "इस मुख्यालय ने अरबईने हुसैनी तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया है और उन्हें "इमाम अली (अ.स)के हरम और उनेके तीर्थयात्रियों की सेवा करना हमारे लिए एक सम्मान की बात है" नारे के साथ एस्कॉर्ट किया है।
उन्होंने कहा: यह मुख्यालय इसी तरह इमाम अली (अ.स) के आंगन के बाहर स्थित कई अंजुमनों जिसमें" षवार अल-तफ़ "," अब्नाउ अल-नजफ़ अल-अशरफ़ ", और" बतल ख़ैबर "और हज़रत फातिमा (अ.स) की केंद्रीय बेकरी के साथ तीर्थयात्री की सेवा में सहयोग कर रहा है।
मुख्यालय के एक अन्य सदस्य सैय्यद अहमद अल-तालेक़ानी ने भी यह कहा कि अलवी बारगाह में फ़ातेमह ज़हरा (स.) के प्रांगण को अरबईन तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए तैयार किया गया है।
3926735