हरान (IQNA) पवित्र आस्ताने के पवित्र कुरान केंद्र ने एक आभासी बैठक आयोजित की जिसका शीर्षक "हुसैनी आंदोलन में कुरानी शिक्षाओं" था, जो कि पवित्र आस्ताने अलवी के महासचिव और कई कुरान और अकादमिक व्यक्तित्वों की उपस्थिति के साथ आयोजित की।

पवित्र आस्ताने अलवनी के अनुसार, पवित्र आस्ताने अलवी कुरानिक अध्ययन विभाग के निदेशक, "मोहसिन अल-ख़ाक़ानी", ने इस बैठक को आयोजित करने के बारे में कहा: इस बैठक को आयोजित करने का उद्देश्य उन सिद्धांतों और नन्यादी बातों पर ध्यान देना है जिन्हें इमाम हुसैन (अ.स) ने क़ुरानी आयतों से उद्धृत किए हैं और उन्हें अपने जीवन के अंतिम क्षण तक सुधारवादी आंदोलन और अपने चरित्र में प्रेरित और इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा: इस आभासी बैठक में, कुछ विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने व्याख्यान और कुरान की आयतों के तुलनात्मक उदाहरण दिए कि इमाम हुसैन (अ.स) ने मदीना से कर्बला के लिए अपने रास्ते मे हवाला दिया था, साथ ही साथ कर्बला के लौकिक और स्थानिक विशेषताओं के साथ कुरान कुरान की आयतों और अहलबैत (अ.स.) के बीच निरंतर संबंधों पर चर्चा की।
अल-ख़ाक़ानी ने इस बयान के साथ कि बैठक कर्बला जाने मार्ग 96 वें खम्बे पर आयोजित हुई कहाःइस बैठ का स्वागत अच्छा किया गया अंत में, इस आभासी बैठक में उपस्थिति लोगों को पवित्र कुरान सेंटर ऑफ आस्ताने मोक़द्दस अलवी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अतीत में भी, कुरानिक अध्ययन और अनुसंधान शाखा ने कुरान के शीर्षक और विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं की भागीदारी के साथ कई कुरानिक शिक्षा कार्यक्रम और वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए हैं।
3927363