तेहरान (IQNA) ऑस्ट्रिया की राजधानी,वियना में आतंकवादी हमले के बाद, शेख़ अल-अज़हर ने उग्रवाद और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई का आह्वान किया।

रूसया अलयौं के अनुसार,मिस्र के शेख़ अल-अज़हर अहमद अल-तय्यब ने वियना में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में लिखा, "मैं वियना के केंद्र में हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं।" इस त्रासदी ने इस शांतिपूर्ण और सुरक्षित स्थान को रक्तपात और भय के प्रसार के दृश्य में बदल दिया।
उन्होंने कहा: "मैं इस आतंकवादी घटना के पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति, और दुनिया भर के आतंकवाद के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, और आतंकवाद, उग्रवाद और घृणा फैलाने वाले भाषणों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के एकीकरण का आह्वान करता हूं।"
इससे पहले, अल-अज़हर ने सभी अंतरराष्ट्रीय संस्थानों व संगठनों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट मोर्चा बनाने और दुनिया भर में शांति फैलाने और हिंसा और नफ़रत को खारिज करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
याद रहे कि 2 नवंबर को वियना शहर, एक सशस्त्र हमले का गवाह बना, जिसमें चार लोग मारे गए और लगभग 20 अन्य घायल हो गए, और फिर ऑस्ट्रियाई अधिकारियों ने 14 लोगों की गिरफ्तारी की घोषणा की जिनके हमलावर के साथ संबंध हो सकते हैं।
3933149