
इकना ने अल-यमन न्यूज़ के अनुसार बताया कि; दक्षिणी यमनी प्रांत के निवासियों ने फ्रांसीसी अधिकारियों और प्रकाशनों की इस्लाम विरोधी टिप्पणी का विरोध किया।
प्रदर्शनकारियों ने कुछ अरब देशों और ज़ायोनी शासन के बीच संबंधों के सामान्यीकरण की निंदा करते हुए नारे लगाए,और इसे फिलिस्तीन और फिलिस्तीनी लोगों के साथ विश्वासघात कहा।
यमनी प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त अरब अमीरात और इज़राइल की उपस्थिति के खिलाफ सुकोत्रा द्वीप पर भी आवाज़ उठाई और संयुक्त अरब अमीरात की जेलों से दक्षिणी यमन में कैदियों को रिहा करने की मांग किया।
19 जून को, संयुक्त अरब अमीरात समर्थित दक्षिणी संक्रमणकालीन परिषद के उग्रवादियों ने दक्षिण-पूर्वी प्रांत सुकोत्रा पर अधिकार कर लिया था।
3934245