तेहरान (IQNA)एक प्रसिद्ध अमेरिकी कॉमेडियन डेविड चैपल ने एक टेलीविजन कार्यक्रम पर इस्लाम के आकर्षण और कैसे उन्होंने एक किशोरी के रूप में इस्लाम में परिवर्तन किया के बारे में बात की और बतायाः मुस्लिम भाइयों के साथ मेरी बातचीत ने मुझे एक सूचित निर्णय दिया और एक सार्थक और आध्यात्मिक जीवन का अनुभव कराया।

नेशनल के अनुसार,प्रसिद्ध अमेरिकी हास्य कलाकार डेविड चैपल, ऐक टीवी शो "मेरा अगला अतिथि परिचय का मुहताज नहीं" में जो नेटफ्लिक्स यूएसए से प्रसारित होता है मेजबान डेविड लेटरमैन द्वारा किऐ गऐ सवाल "आप मुसलमान कैसे बने?" से आश्चर्यचकित होगऐ।
47 वर्षीय अमेरिकी कॉमेडियन डेव चैपल ने समाचार पत्रों के साथ कुछ साक्षात्कारों को छोड़कर, इस बारे में कि वे इस्लाम में कैसे परिवर्तित हुए बात नहीं की थी।
चैपल ने कैसे मुसलमान बन गया रहस्य का खुलासा किया कि "जब मैं 17 साल का था, वाशिंगटन, डीसी में मेरे घर के पास एक पिज़्ज़ेरिया था । रेस्तरां में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों की बातचीत और विचारों ने मेरा ध्यान खींचा। खासकर जब से मैं उस समय जीवन में अर्थ ढूंढ रहा था। मुस्लिम भाइयों के साथ मेरी बातचीत ने मुझे एक सूचित निर्णय दिया और एक सार्थक जीवन दिया। एक आध्यात्मिक जीवन!
वह अब अमेरिका में सबसे प्रसिद्ध कॉमेडियन में से एक है और उसने हज किया है और ज़मज़म के पानी को अपने लिए प्रेरणा का स्रोत माना है।और ज़मज़म अस्तित्व में कैसे आया, इसके बारे में उन्होंने इसकी कहानी कुरान की आयतों के आधार पर श्रोताओं को सुनाई: पैगंबर इब्राहिम (अ.स) की पत्नी लेडी हाजरा (स.) और उनका बेटा इस्माइल रेगिस्तान में खो गए और प्यास से मर रहे थे। अचानक, दिव्य आज्ञा से, ज़मज़म का फव्वारा उन्हें दिखाई दिया और उन्हों ने पानी पिया और अब यह फव्वारा भगवान के घर के तीर्थयात्रियों के लिए दिव्य दया का एक अटूट स्रोत बन गया है।
अपने स्टैंड-अप कॉमेडीज़ में, चैपल संयुक्त राज्य में संवेदनशील राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को संबोधित करते हैं; समस्याएं जो उनके कई सहयोगी उस के बारे में बात करने की हिम्मत नहीं करते हैं। वह डोनाल्ड ट्रम्प की इस्लाम विरोधी और नस्लवादी नीतियों के मुखर आलोचक हैं।
3936795