IQNA

विवादित फिल्म "लेडी ऑफ पैराडाइज" पर जबले आमिल के विद्वानों का बयान

17:20 - December 29, 2020
समाचार आईडी: 3475490
तेहरान (IQNA (जबले आमिल के परिषद विद्वानों ने एक बयान में हज़रत फातिमा (स0) के जीवन के बारे में एक फिल्म के निर्माताओं का मक्सद इस्लामिक धर्मों के बीच विभाजनकारी और ब्रिटिश-संबद्ध समूह के भ्रामक विचारों को बढ़ावा देना है।

इकना ने लेबनान के सूचना मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार बताया कि, जबले आमिल के उलेमा काउंसिल ने एक बयान में यासिर अल-हबीब नामक व्यक्ति की कार्रवाई "लेडी ऑफ पैराडाइज" नामक फिल्म का निर्माण करने के लिए निंदा किया।
इस परिषद के अनुसार, इस फिल्म के निर्माता हज़रत फातिमा (स0) के जीवन के बारे में बताते हैं, लेकिन उनका असली लक्ष्य न केवल इस महान व्यक्ति के जीवन को स्पष्ट करना है, बल्कि, यह एक भ्रामक विचारों और मुसलमानों के बीच विभाजन करना है।
 काउंसिल ने मुसलमानों को विभाजित करने के उद्देश्य से ब्रिटिश खुफिया सेवा द्वारा समर्थित यासिर अल-हबीब की काली पृष्ठभूमि और उसकी संदिग्ध कार्रवाइयों की तरफ इशारा किया है।
बयान के अंत में: आया है कि" यह संदिग्ध कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है, जब ज़ायोनी-अमेरिकी दुश्मन विभिन्न इस्लामिक धर्मों के बीच सांप्रदायिक विभाजन कर रहे हैं, जबले आमिल के विद्वानों को उम्मीद है कि विभिन्न संप्रदायों और धर्मों के सभी तर्कसंगत और धार्मिक विद्वान" इस तरह के बुरे कामों से बहुत सावधान रहें और सभी संप्रदायों के मुसलमानों में प्यार और तालमेल फैलाने के लिए अथक प्रयास करें। ईश्वर की रस्सी को छोड़कर एकता के माध्यम से राष्ट्र के लिए कोई मोक्ष नहीं है।
ध्यान रहे कि कुछ मराजए तक़्लीद जिनमें आयतुल्लाह शिराज़ी, आयतुल्लाह साफी ग़ुलपाइग़ानी, आयतुल्लाह नूरी हमदानी, आयतुल्लाह सुब्हानी, ने पिछले वर्षों में, इस विभाजनकारी फिल्म के निर्माण को एक गैर-इस्लामी अधिनियम माना और समय और स्थान की आवश्यकताओं के अनुपालन की आवश्यकता पर जोर दिया।  
3944141
captcha