IQNA

14:37 - January 03, 2021
समाचार आईडी: 3475503

इस्लाम विरोधी हिंदूओं के कारण 40 मुस्लिम परिवारों का जबरन पलायन

तेहरान(IQNA)ब्रिटिश अखबार "टेलीग्राफ" ने भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में 40 भारतीय मुस्लिम परिवारों के उनके गांव में हिंदू पड़ोसियों द्वारा हमलों के कारण जबरन अपने गांव से स्थानांतरित होने के फैसले की सूचना दी।

इस्लाम विरोधी हिंदूओं के कारण 40 मुस्लिम परिवारों का जबरन पलायन

अल जज़ीरा के हवाले से, ब्रिटिश समाचार पत्र द टेलीग्राफ ने लिखा है: 40 भारतीय मुस्लिम परिवारों ने अत्यधिक दबाव और उत्पीड़न के कारण भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में मावी मीरा के गाँव से पलायन करने का फैसला किया है।
 
अखबार लिखता है: भारतीय अधिकारियों द्वारा हिंदू और मुस्लिमों के बीच विवाह के अपराध होने के कानून के जारी होने के एक महीने बाद, मावी मीरा के गांव में मुसलमानों पर हिंदुओं का दबाव बढ़ गया है।
 
कट्टर हिंदू संप्रदाय के एक समूह बजरंग दल ने पिछले महीने मावी मीरा के गांव में एक मुस्लिम दुकानदार के घर पर आग लगा दी केयों कि उसने उन्हें मुफ्त सिगरेट नहीं दी थी।
 
द टेलीग्राफ ने कहा: इस घटना में कोई चोट नहीं आई, लेकिन इस मुस्लिम परिवार ने तुरंत अपने गांव को छोड़ने का फैसला किया, जहां लगभग 600 मुस्लिम परिवार रहते हैं, और अपने घर के ऊपर एक तख्ती लगा कर यह घोषणा कर दी कि वे इस गांव से पलायन करेंगे।
 
अखबार ने सरताज आलम के हवाले से लिखा कि एक 25 वर्षीय भारतीय मुस्लिम, जो एक सप्ताह पहले अपने परिवार के साथ गांव से भाग गया था, यह कहते हुए कि वे अपने गांव में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं और हिंदू लंबे समय से गांव में मुसलमानों पर अत्याचार कर रहे हैं।
 
सरताज आलम ने कहा, "मैं और मेरी पत्नी ने अपना गांव छोड़ दिया और मुस्लिम बहुल गांव में किराए के मकान में रहने लगे। अन्य ग्रामीण भी गाँव छोड़ने का इरादा रखते हैं।"
 
रिपोर्ट में कहा गया है: "गाँव में मुस्लिम अल्पसंख्यक ने स्थानीय पुलिस को दुकान मालिक के घर पर गोलीबारी की घटना की रिपोर्ट करने के लिए बुलाया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अपनी शिकायत छोड़ने के लिए कहा।" पुलिस ने उन्हें धमकी भी दी कि अगर वे हिंदुओं के बारे में शिकायत करते हैं तो मुसलमानों पर खुद आरोप लगाया जाएगा।
 3945277

captcha