
इकना ने जकार्ता पोस्ट के अनुसार बताया कि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको जोकोवी विडोडो ने नव पुनर्निर्मित जकार्ता मस्जिद का उद्घाटन किया; इस मस्जिद का प्रमुख पुनर्निर्माण, जो पूर्वी एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद है, मई 2019 में शुरू हुइ थी और इसके पुनर्निर्माण पर लगभग 37 मिलियन डॉलर खर्च हुए हैं।
जोकोवी ने समारोह में कहा "पार्किंग की क्षमता का विस्तार करने, मैदान को बेहतर बनाने और मस्जिद के सहन का विस्तार करने इसकी विद्युत प्रणाली और पाइपलाइन को अपडेट करने पर पैसा खर्च किया गया है।" मस्जिद और जकार्ता कैथेड्रल को जोड़ने के लिए एक भूमिगत सुरंग भी है, जिसे "ब्रदरहुड टनल" कहा जाता है, जो सड़क के दूसरी तरफ है।
उन्होंने कहा: कि "यह मस्जिद दुनिया भर में अन्य मस्जिदों के लिए एक मॉडल होना चाहिए जो इस्लामी मूल्यों को फैलाने के साथ-साथ सहिष्णुता और शांति का प्रसार करती है।
81,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र वाली इस मस्जिद का निर्माण 1961 में देश के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो के शासनकाल के दौरान शुरू हुआ था।
वर्तमान में, इस्तिक़लाल मस्जिद में 120,000 नमाज़ियों की क्षमता है।
3946626