IQNA

अदन में सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती

14:43 - January 29, 2021
समाचार आईडी: 3475579
तेहरान (IQNA (उत्तरी अदन के शेख उसमान शहर में कल रात भारी विस्फोटों की आवाज़ के बाद, इस क्षेत्र में सशस्त्र झड़पों और सड़कों पर सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की ग़ई।

इकना ने 26 सितंबर की समाचार वेबसाइट के अनुसार बताया कि , स्थानीय यमनी सूत्रों ने बताया कि अदन के शेख उसमान शहर में जोरदार विस्फोट सुनाई दिए, जिसका कारण अज्ञात है।
आज शुक्रवार 29 जनवरी की सुबह को, खोर मकसर शहर में एक विस्फोट सुना गया और हैय्यो-सफ़रत क्षेत्र के आसपास कई अन्य विस्फोटों की आवाज़ को सुना गया।
एक सूचित स्रोत के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों ने  खोर मकसर शहर में अंतरराष्ट्रीय संगठन के प्रवेश द्वार के सामने एक ध्वनि बम विस्फोट हुआ।
इस बीच, सऊदी गठबंधन के बमवर्षकों ने पिछले 24 घंटों में बार-बार अल-हुदैदा, सादा और मआरिब प्रांतों पर बमबारी की है।
सऊदी गठबंधन ने यमन की घेराबंदी जारी रखी है और तेल डेरिवेटिव को जब्त करके लोगों की पीड़ा को गहरा किया है।
यमनी स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी घोषणा किया कि यमन के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से 43,000 नागरिकों जिसमें 7,000 महिलओं और बच्चों को मार दिया गया या घायल कर दिया गया है।
26 मार्च से सऊदी अरब ने कई अरब देशों के गठबंधन के साथ और संयुक्त राज्य अमेरिका की मदद और हरी बत्ती के साथ, सबसे गरीब अरब देश यमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए। ताकि सत्ता से बेदखल राष्ट्रपति अब्द अल-मंसूर हादी को वापस लाया जाए और अपने राजनीतिक लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करें।
3950555 
captcha