IQNA

ब्रिटिश इस्लामिक काउंसिल की अध्यक्षता करने वाली पहली मुस्लिम महिला का चुनाव

15:11 - February 01, 2021
समाचार आईडी: 3475587
तेहरान (IQNA (ब्रिटिश इस्लामिक काउंसिल ने पहली बार एक मुस्लिम महिला को अपना महानिदेशक नियुक्त किया है।

इकना ने अल-अरबी अल-जदीद के अनुसार बताया कि ज़ारा मोहम्मद को पिछले हफ्ते ब्रिटिश इस्लामिक काउंसिल के सदस्यों द्वारा चुना गया था। उससे पहले, हारुन खान ब्रिटिश इस्लामिक काउंसिल के महानिदेशक थे।
ज़ारा मुहम्मद ने एक बयान में कहा: कि “मैं ब्रिटिश मुसलमानों की जरूरतों को पूरा करने और उनके समग्र लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक व्यापक और अनुकरणीय इस्लामी प्रतिनिधिमंडल की स्थापना के लिए उत्सुकता से कहती हूं।
 उन्होंने कहा: कि "महाप्रबंधक बनने वाली पहली महिला के रूप में चुना जाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है;" मैं चाहती हूं कि यह मुद्दा अन्य महिलाओं और युवाओं को प्रगति करने और महत्वपूर्ण पद पर आने के लिए प्रेरित करेगा, क्योंकि वे हमारे इस्लामी समाज के भविष्य का निर्माण करते हैं।
 ज़ारा मोहम्मद पहले ब्रिटिश इस्लामिक काउंसिल के उप महासचिव थीं। उन्होंने स्ट्रेथक्लाइड विश्वविद्यालय (ग्लासगो की दूसरी सबसे बड़ी विश्वविद्यालय) से मानव अधिकारों में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और शिक्षा और विकास में एक सलाहकार के रूप में भी कार्य करती हैं।
 इससे पहले, मुस्लिम महिला, हारुन खान को 2016 में लगातार दो बार परिषद के महानिदेशक के रूप में चुना गया था।
ब्रिटिश इस्लामिक काउंसिल देश की सबसे बड़ी इस्लामिक डेमोक्रेटिक काउंसिल है, जिसके तत्वावधान में मस्जिदें, स्कूल और संस्थान पूरे ब्रिटेन में हैं।
3951264
captcha