IQNA

उम्मेअबीहा के जन्म की सालगिरह पर हज़रत अब्बास (अ.स) के पवित्र हरम का माहौल + तस्वीरें

14:24 - February 03, 2021
समाचार आईडी: 3475593
तेहरान(IQNA)हज़रत फ़ातेमह ज़हरा (अ.स.) के जन्म की बरसी पर कर्बला में हज़रत अबुल्फ़ज़लिल-अब्बास (अ.स) का पवित्र हरम हर्ष और खुशी से अभिभूत है।

अल-कफ़ील वर्ल्ड नेटवर्क के हवाले से, हज़रत फ़ातेमह ज़हरा की जयंती के अवसर पर, हज़रत अब्बास (अ.स.) के पवित्र हरम के बरामदे और दीवारों को रोशनी और झंडियों से सजाया और सुगंधित इत्र के साथ मुअत्तर किया गया।
 
इस संबंध में, पवित्र हरम की दीवारों को विभिन्न सजावटों के साथ कवर किया गया और बधाई और तबरीक वाले झंडे दीवारों पर लटकाए गए हैं।
 
हरम के पवित्र प्रांगण के चिराग़ों को रंगीन रोशनी से मुनव्वर किया गया है और पवित्र प्रांगण और हरम के अंदर सुंदर सजावटी फूलों और झाड़ियों से सजाया गया है।
 
पवित्र आस्ताने अब्बासी भी इसी मुनासेबत से अहलेबेत (अ.स) के तीर्थयात्रियों और प्रेमियों का भी स्वागत कर रहा है जो इराक़ के विभिन्न हिस्सों से इमाम हुसैन (अ.स) और हज़रत अब्बास (अ.स) के पवित्र तीर्थस्थलों का दौरा करने के लिए कर्बला आते हैं।
3951760
captcha