IQNA

यमन में अल-कायदा नेता को गिरफ्तार किया ग़या

14:39 - February 05, 2021
समाचार आईडी: 3475598
तेहरान (IQNA (संयुक्त राष्ट्र ने यमन और अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा का नेता खालिद बातरफी की गिरफ्तारी की घोषणा किया है।

इकना ने अमीराती अखबार अल-बान की वेबसाइट के अनुसार बताया कि संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार और सुरक्षा परिषद को प्रदान की गई, यमन में अल-कायदा आतंकवादी संगठन के नेता खालिद बातरफी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके डिप्टी साद आतिफ अल-ओलक़ी को मारा गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, यमन और अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा आतंकवादी संगठन के नेता खालिद बातरफी को अल-महरा (पूर्वी यमन) प्रांत में अल-ग़िज़ा शहर में अक्टूबर में एक ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया था और उसकी डिप्टी, साद आतिफ अल-ओलक़ी को एक ऑपरेशन के दौरान मारा दिया गया।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि बातरफी उपनाम "अबू मक्दाद अल-कंदी" को कई महीनों पहले हिरासत में लिया ग़या।
CNN की वेबसाइट के अनुसार, यह पहली बार है कि गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि किसी आधिकारिक संगठन ने की है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने ऑपरेशन के बारे में और विवरण नहीं दिया है कि इसे कैसे हिरासत में लिया गया या और कहां छिपा था।
खालिद बातरफी ने 2020 की शुरुआत में कासिम अल-रिमी की हत्या के बाद यमन और अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा का नेतृत्व संभाला था।
3952158
captcha