IQNA

वेस्ट बैंक शहर के तमरा में हजारों फिलिस्तीनियों ने प्रदर्शन किया

13:08 - February 07, 2021
समाचार आईडी: 3475604
तेहरान (IQNA (वेस्ट बैंक में ज़ायोनी आतंकवादी अपराधों में वृद्धि और एक फ़िलिस्तीनी युवा की शहादत के बाद ज़ायोनी शासन के अत्याचारों की निंदा करने के लिए हजारों फ़िलिस्तीनियों ने वेस्ट बैंक शहर के तमरा में आज प्रदर्शन किया।

इकना ने अल-ग़द के अनुसार बताया कि, आज, शनिवार को  हजारों फ़िलिस्तीनियों ने ज़ायोनी शासन द्वारा की गई हिंसा और अपराधों के बढ़ने और "अहमद हिज़ाज़ी" की शहादत के विरोध में प्रदर्शन किया, जिनको हाल ही में ज़ायोनी आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनों में अरब स्थानीय सरकार के प्रमुखों और संयुक्त सूची के प्रतिनिधियों और सक्रिय दलों के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
प्रदर्शन तमरा शहर में अल-साअ स्क्वायर से शुरू हुआ और शहीद अहमद हिजाज़ी के आवासीय घर की ओर बढ़ता रहा। प्रदर्शनकारियों ने ज़ायोनी शासन के बढ़ते अपराधों की निंदा करते हुए नारे लगाए।
पिछले सप्ताह ज़ायोनी आतंकवादियों ने फ़िलिस्तीनी युवाओं की शहादत के कुछ घंटों बाद, जलील क्षेत्र के वेस्ट बैंक शहर तमरा में दो अन्य फिलिस्तीनी युवकों की भी हत्या कर दी थी।
ज़ायोनियों के इस अपराध के बाद, अल-नासिरियाह शहर में एक आम हड़ताल की घोषणा की गई है। इस कार्रवाई के बाद तमरा की नगरपालिका ने भी एक असाधारण बैठक की और इस शहर में देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की।
3952462
captcha