तेहरान(IQNA) एक प्रमुख इंडोनेशियाई शिया व्यक्ति जलालुद्दीन रहमत की मृत्यु के बाद, एक प्रतिनिधिमंडल सर्वोच्च नेता के अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार और अयातुल्लाह आराफ़ी की प्रतिनिधित्व में उनके परिवार के सदस्यों से मिला।

इंडोनेशिया से IQNA के अनुसार, यह प्रतिनिधिमंडल सुप्रीम लीडर के अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार अयातुल्लाह क़ुम्मी और देश के हौज़े के निदेशक अयातुल्ला आराफ़ी की प्रतिनिधित्व में मृतक के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की।
बैठक के दौरान, जकार्ता के इस्लामी केंद्र के संस्कृति सलाहकार अदीब बेहरोज़ ने विद्वानों, सेमिनारों और इंडोनेशिया में सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि के संवेदना संदेश को उनके बेटे, मास्टर मिफ़्ताह रहमत को पंहुचाया और मास्टर जलालद्दीन रहमत के लिए, उच्च दरजात और उनके बच्चों और बचे लोगों के लिए, उन्होंने सर्वशक्तिमान ख़ुदा की बारगाह से धैर्य की मांग की।
मास्टर मिफ़्ताह रहमत ने विद्वानों और सेमिनारों विशेष रूप से जनाब क़ुम्मी और आरिफ़ के संदेशों का धन्यवाद करते हुए, अपने महान पिता के मार्ग की निरंतरता पर जोर दिया।
जलालुद्दीन रहमत, इंडोनेशिया में नए शिया के संस्थापकों में से एक और अहलेबैत (अ.स) अनुयायियों के नेता जिन्होंने अपना जीवन अहलेबैत (अ.स) के मक्तब को बढ़ावा देने और उत्पीड़ितों का बचाव करने में बिताया, 72 की उम्र में कोरोनरी रोग के कारण इंडोनेशिया के बांडुंग में इस दुन्या से रुख़्सत होगऐ।
3954569